फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताड़ी के पास मिला युवती का शव

Mon, 01 Jun 2015 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
डाहर बाईपास से हड़ताड़ी जाने वाली सड़क के किनारे एक फार्म हाउस के पास एक युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया।

शरीर पर लगे चोट के निशानों से हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हड़ताड़ी की सरपंच के पति चंद्रसिंह ने पुलिस को सूचना दी कि हड़ताड़ी के पास हरपाल सिंह फार्म के पास सड़क किनारे एक युवती का शव है।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी राहुल शर्मा, डीएसपी गोरखपाल राना और इसराना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया और मामले की पड़ताल शुरू कर दी। वहीं, एफएसएल टीम ने भी घटना स्थल का दौरा किया और साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसराना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले कर शव को पोस्टमार्टम के पानीपत के सरकारी अस्पताल में भेज दिया है। मृतका की उम्र करीब बीस साल बताई है। शरीर पर लगे चोट के निशान से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने सरपंच के पति चंद्र सिंह वासी हड़ताड़ी के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें