फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पूर्व सरपंच ने गोली मारकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। भाजपा नेता एवं कुराड गांव के पूर्व सरपंच ने मंगलवार रात को अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में खुद को बंद कर गोली मारी।
विज्ञापन

गोली की आवाज सुनकर परिजन ऊपर पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़े थे। परिजनों ने उन्हें सिवाह स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला है कि वह काफी समय से मानसिक रूप से परेशान थे। जिस कारण उन्होंने आत्महत्या की है। पूर्व सरपंच का ट्रांसपोर्ट का भी काम था।
मामला थाना सनौली क्षेत्र के कुराड गांव का है। परिजनों ने बताया कि कुराड गांव के पूर्व सरपंच पालेराम (67) का पानीपत के ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रांसपोर्ट का काम था।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब 10 बजे को पाले राम खाना खाकर घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में सोने चले गए। थोड़ी देर बाद कमरे से गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनकर परिजन कमरे पर पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। कमरे के अंदर पालेराम लहूलुहान हालत में पड़े थे।
परिजनों ने उन्हें तुरंत ही सिवाह स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सनौली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। घटना स्थल से रिवाल्वर और एक खोल भी बरामद किया गया है।
जांच के बाद पता चला है कि पालेराम ने गर्दन से कुछ नीचे गोली मारकर आत्महत्या की है। जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह जांच में पता चला है कि वह काफी समय से मानसिक रूप से परेशान थे। जिस कारण उन्होंने आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें