समालखा। गांव झट्टीपुर के पूर्व सरपंच ने गांव के ही एक व्यक्ति पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज लिया है। पूर्व सरपंच राजबीर निवासी झट्टीपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने 19 जुलाई को गांव के बिट्टू के खिलाफ धमकी देने की शिकायत पुलिस को दी थी। उसने बताया कि आरोपी ने कई बार उसे फोन पर गोली मारने की धमकी दी थी। इसके बाद वह थाने में शिकायत देने जा रहा था तो मनाना अंडरपास के नीचे भी आरोपी ने रोकर गाली गलौज की। थाने पहुंचने पर आरोपी भी उनके पीछे आ गया और वहां भी गांव के लोगों व पुलिस कर्मचारियों के सामने धमकी दी।