फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पूर्व विधायक रविंद्र मच्छरौली के छोटे भाई का निधन

Wed, 27 Aug 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विक्रम फाइलफोटो।
विज्ञापन
समालखा। समालखा के पूर्व विधायक रविंद्र मच्छरौली के छोटे भाई विक्रम सिंह का ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में मंगलवार दोपहर तीन बजे अंतिम सांस ली। बुधवार सुबह पैतृक गांव मच्छरौली में संस्कार किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक करीब 50 वर्षीय विक्रम मच्छरौली अपने बड़े भाई पूर्व विधायक रविंद्र मच्छरौली के हैचरी के व्यापार में सहयोग करते थे। वे झारखंड स्थित हैचरी में गए थे। उनकी 18 अगस्त की वापस की टिकट थी लेकिन ट्रेन में बैठने से पहले ही उनके दिमाग की नस फट गई। पूर्व विधायक रविंद्र मच्छरौली ने बताया कि उनके भाई विक्रम के दो बच्चे हैं। उनकी बेटी की अक्टूबर माह में दशहरे से पहले शादी तय है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें