फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: कांग्रेस के EX MLA धर्म सिंह छौक्कर की 44.55 करोड़ की संपत्ति कुर्क, ED ने पिछले साल की थी छापेमारी

Fri, 28 Mar 2025 02:50 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)

सार

ईडी ने पिछले साल पूर्व विधायक के ठिकानों पर कई बार छापेमारी की थी। ईडी की टीम द्वारा कुर्क संपत्तियों में पानीपत, दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद स्थित 13 अचल संपत्ति शामिल हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के गुरुग्राम क्षेत्रीय कार्यालय की टीम ने कांग्रेस के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर और दोनों बेटों सिकंदर और विकास की कंपनियों मेसर्स साईं आइना फार्मर्स प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित 44.55 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क किया है। ईडी ने यह कार्रवाई पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत की है। जिसमें 3700 से अधिक घर खरीदारों को धोखा देने और 500 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी के मामले में की है। धर्म सिंह छौक्कर और उनका बेटा विकास फरार हैं, जबकि दूसरा बेटा सिकंदर जमानत पर हैं। इसके बाद उनकी समालखा स्थित कोठी पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

विज्ञापन


विदित है कि समालखा के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर और उनके बेटों का गुरुग्राम में रियल एस्टेट का काम का था। आरोप हैं कि गुरुग्राम के सेक्टर 68, 103 और 104 में किफायती रेट पर आवास परियोजना शुरू की थीं। जहां कंपनी ने 3700 घर खरीदारों से रुपये लेकर समय सीमा में मकान नहीं दिए। भीतर घर देने में विफल रही और कथित तौर पर धन का दुरुपयोग किया।

उनकी समालखा स्थित कोठी पर सन्नाटा पसरा हुआ है। ईडी ने समालखा के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर और उनके बेटे विकास के गैर-जमानती वारंट जारी किए थे। वे कोर्ट में पेश नहीं हुए। कोर्ट ने उन्हें 19 मई को पेश होने का निर्देश दिए हैं। इसके साथ ईडी ने गुरुग्राम पुलिस ने साईं आइना फार्म्स और संबंधित संस्थाओं के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के लिए आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


पिछले साल छापेमारी की थी
ईडी ने पिछले साल पूर्व विधायक के ठिकानों पर कई बार छापेमारी की थी। ईडी की टीम द्वारा कुर्क संपत्तियों में पानीपत, दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद स्थित 13 अचल संपत्ति शामिल हैं। इन संपत्तियों में करीब तीन एकड़ की कृषि भूमि, 2487 वर्ग मीटर की व्यावसायिक भूमि और आठ आवासीय फ्लैट हैं। इनके साथ लगभग 96 लाख रुपए की चल संपत्तियां, फिक्स्ड डिपॉजिट रसीद (एफडीआर) और बैंक खातों में धन के रूप में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें