फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों के राशन बांटने में फर्जीवाड़ा, गेहूं की बोरियों से भरा ट्रक पुलिस को पकड़वाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गरीबों को बांटे जाने वाले राशन में एक बार फिर से फर्जीवाड़े के आरोप लगे हैं। इसमें गेहूं से भरा एक ट्रक पुलिस के सुपुर्द तक कर दिया गया है। आरोप है कि पीडीएस ठेकेदार की ओर से बड़े स्तर पर राशन बांटने में गड़बड़झाला किया जा रहा है। छह नवंबर को मतलौडा के एक राशन डिपो को गेहूं देने के लिए कन्फेड स्टोर से गेहूं लेकर बिल लिया गया, लेकिन वह ट्रक मतलौडा नहीं पहुंचा। उसकी जगह 11 नवंबर को दूसरे डिपो होल्डर का बिल लेकर एक अन्य ट्रक मतलौडा डिपो पहुंचा। शक होने पर जांच पड़ताल की गई तो ट्रक में 95 गेहूं के कट्टे ज्यादा मिले, जिनका ट्रक चालक के पास कोई बिल नहीं था, जबकि दूसरे कट्टे दूसरे गांव के डिपो होल्डर को दिए जाने तय थे। गड़बड़झाला देखते हुए इसकी तुरंत प्रभाव से शिकायत मतलौडा थाने को दी गई। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया। दूसरी शिकायत डीसी को देकर इस फर्जीवाड़े पर कार्रवाई करने के लिए दी गई है।
विज्ञापन

शिकायकर्ता सुनील कुमार ने बताया कि यह गंभीर मामला है। इस प्रकार से सरकार का गरीबों को देने के लिए दिया राशन लूटा जा रहा है। इसकी चोरी की जा रही है। इसकी शिकायत पुलिस से लेकर डीसी को भी दी गई है। मौके से ट्रक को भी पकड़वाया गया है। अगर इसकी सही तरीके से जांच की जाए तो एक बड़ा गोलमाल निकलने की पूरी संभावनाएं हैं।
वर्जन-
शिकायत मिली, मामला दर्ज नहीं : थाना प्रभारी
मामले की शिकायत मिली है। गेहूं से भरे ट्रक को भी पकड़ा गया है। अभी तहकीकात की जा रही है। इसके लिए ठेकेदार और शिकायतकर्ता को बुलाकर पूछताछ की जाएगी। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। अभी मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनील कुुमार, थाना प्रभारी, मतलौडा।
संज्ञान में है मामला
मामले की जानकारी मिली है। इस पर संज्ञान लिया जा रहा है। इसकी शिकायत पुलिस को भी दी गई है। जो भी उचित कार्रवाई होगी की जाएगी।
- देवेंद्र कादियान, एएफएसओ, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें