फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अनाज की रखवाली करने को मजबूर

Wed, 01 Oct 2025 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
मंडी में बारिश के कारण भीगा धान। संवाद
विज्ञापन
सनौली। अनाज मंडी में रखी धान की फसल बारिश में भीगने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। बुधवार दोपहर को बारिश हुई। किसान महाबीर, सचिन, अत्तर सिंह, मदन, सुखपाल, बलजीत व हवा सिंह ने बताया कि 22 सितंबर से सरकार की ओर से धान की सरकारी खरीद करने के दावे किए जा रहे हैं। पीआर धान की आज तक सरकारी खरीद नहीं की गई है। किसान दिनरात मंडी में ही रहकर धान की रखवाली करने को मजबूर हैं। खरीद एजेंसी द्वारा धान में नमी बताकर धान की खरीद नहीं की जा रही है। साथ ही बुधवार को हुई बारिश में धान भीगने से परेशानी और बढ़ गई है। हैफेड के मैनेजर ‎प्रवीन कुमार का कहना है कि धान में नमी होने के कारण धान की खरीद नहीं की जा रही है। किसानों को धान को सुखाने की हिदायत दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें