फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: स्वच्छ रैंकिंग के लिए सफाई के साथ पेंटिंग भी बनवाई

Tue, 26 May 2026 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
असंध रोड पुल के नीचे बनाई पेंटिंग। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। स्वच्छ सर्वेक्षण टीम किसी भी दिन पानीपत आ सकती है। नगर निगम के साथ प्रशासन ने इसके लिए सब तैयारियों पूरी कर ली हैं। शहर में एलिवेटेड हाईवे और असंध रोड रेलवे ओवरब्रिज के नीचे पेंटिंग बनाने का काम तेज कर दिया है। निगम ने इसके साथ शहर में जागरूक गतिविधियां भी बढ़ा रही हैं।
स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 किया जाना है। पिछले साल सर्वेक्षण में निगम को तीसरा स्थान मिला था। इस बार सर्वेक्षण में अच्छा स्कोर लाने की तैयारी है। नगर निगम ने इसके लिए पिछले महीने 3.90 करोड़ रुपये का बजट पास किया था। इसके बाद गत सप्ताह प्रशासन ने 2.50 करोड़ रुपये स्वच्छ सर्वेक्षण में लगाने का फैसला लिया था। नगर निगम और प्रशासन इसके लिए लगातार काम कर रहा है। वार्ड स्तर पर महा सफाई अभियान चलाया गया है। रविवार को वार्ड-21 समेत तीन वार्डों में काम किया गया।
विज्ञापन

सिटीजन फीडबैक में नौवां स्थान
स्वच्छ सर्वेक्षण में सिटीजन फीडबैक का कार्य चल रहा है। निगम की वेबसाइट पर आसानी से किया जा सकता है। इसमें अब तक लोगों ने एप डाउनलोड पर फीडबैक दिया है। समालखा नगर परिषद में सिर्फ एक व्यक्ति ने फीडबैक दिया है। इस तरह सिटीजन फीडबैक में नौवां स्थान है। जिले में 1636 लोगों ने फीडबैक दिया है।

छह जून तक सफाई अभियान चलाया जाएगा
नगर निगम और प्रशासन ने छह जून तक सफाई अभियान तेज करने का फैसला लिया है। विशेष सफाई टीम में सफाईकर्मियों के साथ जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाई है। यह टीम वार्ड स्तर पर एक किनारे से काम शुरू करती है और दूसरे किनारे तक जाती है। इसमें साफ-सफाई से लेकर जंगली घास को काटकर साथ के साथ निस्तारण कर रही है।
विज्ञापन


वर्जन :
शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी पूरी गति से की जा रही है। निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ सफाई एजेंसी भी काम में लगी हुई है। इस बार पिछले साल से रैंक अच्छा रहेगा। शहरवासियों की सिटीजन फीडबैक में भागीदारी बढ़ाई जाएगी।
कोमल सैनी, मेयर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें