समालखा (वि)। हरे कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल समालखा में दीपावली मेले का आयोजन किया गया। मेले में ''''पुरानी फिल्मों और फैशन की शैलियों को फिर से जीवंत करना उपविषय रखा गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सबसे पहले गणेश की वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। स्कूल प्रबंधक सुभाष वर्मा, प्रधानाचार्या पुष्प ठाकुर व बापौली स्कूल की प्रधानाचार्या मनप्रीत कौर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रमों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की स्टाॅल व खेलों का भी आयोजन किया। स्कूल प्रबंधक ने बच्चों को 61000 रुपये का नकद इनाम प्रदान किया।