पानीपत। त्योहारों के सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए जांच अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. विक्रम के नेतृत्व में टीम ने शहर के प्रमुख बाजारों और दुकानों से अलग-अलग खाद्य पदार्थों के पांच नमूने लिए। सभी नमूनों को सील कर जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने इसी माह समालखा, मतलौडा, सनौली रोड और जीटी रोड की डेयरी, मिठाई व किराना दुकानों से भी दूध, पनीर, मावा और सरसों के तेल के नमूने लिए थे।
24