फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में सच्चाई का मार्ग अपनाएं : अरुण मुनि

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। अग्रवाल मंडी स्थित जैन स्थानक में चातुर्मास प्रवेश में युवा प्रेरक अरुण चंद्र महाराज ने सच्चाई के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। अरुण मुनि महाराज ने बताया कि कर्मों का बंधन हमारी प्रवृत्तियों से है लेकिन मुक्ति सेवा, संयम और सुमिरन से ही संभव है। जहां-जहां दुख है वहां-वहां क्रिया है और जहां क्रिया है वहां कर्म बंधता है। जीवन में भाईचारे व आपसी-मेलजोल जरूरी है। मनुष्य को जीवन में सच्चाई के मार्ग पर चलना है। जीवन को समझने के लिए तीर्थंकरों की वाणी में उतरना आवश्यक है। जीव कर्मों में स्वतंत्र है पर भोगने में परतंत्र। इसलिए जब दुख आता है तो आत्मा पुकारती है कि हे मेरे प्रभु मुझे मुक्ति का मार्ग दिखाओ। आत्म निंदा और प्रायश्चित से ही कर्मों की निर्जरा होती है। प्रवचन सुनने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से भी श्रावक पहुंचे। वहीं राजखेड़ी गांव स्थित जैन स्थानक में श्रेयांश मुनि महाराज ने चातुर्मास में प्रवचन किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें