पानीपत। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने सोमवार शाम बीए जनसंचार के छठे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया जिसमें आर्य कॉलेज की छात्राओं सारा खान और प्रेरणा ने 398-398 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। इनके साथ ही कॉलेज के चार अन्य विद्यार्थियों ने भी टॉप टेन की सूची में स्थान पाया। छात्रा अंजली ने 390 अंक लेकर चौथा स्थान, गुनीत सिंह ने 385 अंक लेकर छठा स्थान, शोभित कुमार ने 383 अंकों के साथ सातवां स्थान और खुशी ने 376 अंक प्राप्त कर 11वां स्थान हासिल किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने मंगलवार को कॉलेज में इन विद्यार्थियों का स्वागत किया। संवाद