फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध गहराई, सड़क व रेल यातायात प्रभावित, तापमान गिरा

Wed, 07 Dec 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
पानीपत। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम एक बार फिर पलट गया और घनी धुंध गिरने से तापमान एक साथ तीन डिग्री तक गिर गया। घनी धुंध के चलते दृश्यता घटने से रेल व सड़क यातायात काफी प्रभावित रहा। जिसके चलते लोगों का सामान्य जीवन काफी अस्त व्यस्त रहा। मौसम विशेषज्ञों ने अगले तीन दिन तक सुबह व देर रात्रि के समय धुंध छाए रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


मौसम ने मंगलवार रात को एक साथ पलटी ले ली और धुंध शुरू हो गई। देर रात को ही दृश्यता 30 मीटर तक रह गई और सुबह के समय धुंध गहरा गई। धुंध के चलते सुबह ही दृश्यता घटकर घटकर 15 से 20 मीटर रह गई। जिसके चलते सड़क व रेल यातायात पर असर पड़ा। सड़कों पर वाहन रेंग-रेंग कर चले। मौसम विशेषज्ञों की माने तो धुंध शुरू होते ही तापमान भी गिर गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सूरज ढलते ही तापमान भी गिरना शुरू हो गया। सायं पांच बजे 22, छह बजे 20 व रात दस बजे 13 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। धुंध छाने के चलते बाजार भी शाम को समय से पहले बंद हो गए और लोग भी अपने घरों में दुबक गए। मौसम विशेषज्ञों की माने तो मौसम में एक साथ बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के चलते आया है। यह अगले तीन तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें