फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: धुंध से वाहनों की रफ्तार हुई धीमी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सर्दी के मौसम में धुंध गहरा रही है। सोमवार को धुंध अधिक होने पर दृश्यता शून्य रही। ऐसे में वाहन चालकों को आगे सड़क तक नजर नहीं आए। तड़के व देर रात को वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। सड़कों पर सफेद पट्टी न होने से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। दिन के समय हवा चलने पर कुछ राहत मिली। मौसम विशेषज्ञ ने अगले कई दिन धुंध छाने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

दिसंबर माह आधा जाने से पहले ही तेज धुंध पड़नी शुरू हुई है। रविवार और सोमवार को सुबह ग्रामीण क्षेत्रों में धुंध का प्रभाव ज्यादा रहा। सोमवार को सुबह के समय दृश्यता शून्य रही। करीब 10 बजे धूप निकलने से धुंध का असर थोड़ा कम हुआ। दिन में खिली धूप भी तेज हवा के आगे बेअसर रही। हवा की रफ्तार ने ठंड बढ़ाने का काम किया। सोमवार को अधिकतम 23 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 11 किलोमीटर प्रति घंटा रही। शाम को करीब पांच बजे ही धुंध का असर फिर से बढ़ने लगा। धुंध का असर बढ़ने से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। वाहन चालकों की सड़कों पर सफेद पट्टी न होने से परेशानी बढ़ गई है। सफेद पट्टी न होने से धुंध में हादसे होने से डर भी बढ़ गया है। वहीं सड़कों पर लगी फैंसी लाइटें भी कुछ बंद पड़ी हैं तो कुछ धुंध का प्रभाव बढ़ने से बेअसर रहने लगी हैं। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि अगले कई दिन तक धुंध छा सकती है और ठंड भी बढ़ सकती है। दिन अधिकतम न्यूनतम तापमान
विज्ञापन


सोमवार 23/11
मंगलवार 23/11
बुधवार 24/11
वीरवार 23/11
शुक्रवार 23/10
शनिवार 23/11
रविवार 22/12
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें