फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कोहरा फिर लौटा, दृश्यता न के बराबर, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कोहरा एक बार फिर छा गया। वीरवार सुबह घना कोहरा छाने से दृश्यता नाममात्र की रह गई। दिन के समय कुछ राहत मिली। सूर्य देव के थोड़े दर्शन हुए, लेकिन ठंड से किसी प्रकार की राहत नहीं मिली। आसमान में सुबह का कोहरा घटने से पहले शाम को फिर से कोहरा छाने लगा। मौसम विभाग ने अभी दो दिन तक सर्द दिन की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

वैसे तो धुंध ने बुधवार की रात से ही अपने पैर पसार लिए थे। वीरवार को भी पूरा दिन घना कोहरा छाया रहा। सुबह और शाम वाहनों की गति पर ब्रेक लग गए हैं। वहीं ट्रेनों का भी बिगड़ा शेड्यूल ठीक नहीं हुआ है। आवागमन करने वाले यात्रियों को धुंध और सर्दी के मौसम में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वीरवार को तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते दिनों में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री का इजाफा हुआ। हवा चलने के कारण ठंड में कमी नहीं हो रही हैं। हल्के बादलों और धुंध के चलते लोग ठंड से कांपते हुए नजर आए।



बढ़े बिजली के फॉल्ट
कोहरे ने जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। ऐसे में बिजली फॉल्ट बढ़ गए हैं। बिजली सुविधा केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार शहर के कई फीडरों पर अघोषित कट लगे। करीब 150 शिकायतें लोगों की आई। जीटी रोड व रेलवे रोड के फीडरों पर एक से दो घंटे तक कट लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी दो दिनों तक कोल्ड की स्थिति जारी रह सकती है। सुबह और शाम कोहरा छाया रहेगा। दो दिनों के बाद आसमान में बादल छाए रहने की आशंका है।
डाॅ. आशीष, मौसम विशेषज्ञ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें