फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चालक के साथ पांच युवको ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
टोल प्लाजा के पास चार से पांच युवकों ने मिलकर एक युवक के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। घायल का एक निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। घायल का कहना है कि वह बुआ की तीज की कोथली देकर वापस लौट रहा था। आरोपी युवकों ने ही उसकी कार में टक्कर मारी और कहासुनी की रंजिश में आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में प्रवीण कुमार पुत्र पूर्ण चंद निवासी मयुर विहार, गांधी कॉलोनी, समालखा ने बताया कि वह 18 जुलाई को निजामपुर अपनी बुआ के घर तीज पर्व की कोथली देने के लिए गया था। वह रात करीब साढे़ नौ बजे बुआ के घर से अपने घर के लिए निकला था। जब वह टोल प्लाजा पर पहुंचा तो कुछ शरारती तत्वों ने उसकी गाड़ी को टक्कर मारी। सभी युवक बाहर निकलकर आए, जो सभी शराब के नशे में थे। उस समय कहासुनी के बाद वह घर के लिए निकल चुका था। सभी युवक दौबारा पीछा करते हुए आए और गाड़ी के सामने अपनी गाड़ी अड़ाकर उसे रुकवाया। बाहर निकालकर मारपीट की और उसके दोनों फोन तोड़ दिए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सेक्टर 13-17 पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें