पानीपत। खनन विभाग ने इस महीने में अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए पांच वाहनों को सीज किया है और चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इन पर 4.32 लाख रुपये का जुर्माना किया है।
ये जानकारी जिला सचिवालय के सभागार में सोमवार को जिला टास्क फोर्स कमेटी (माइनिंग) की समीक्षा बैठक में उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने दी। वहीं खनन अधिकारी निरंजन सिंह ने बताया कि अवैध खनन पर पांच वाहनों को सीज किया है व चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन पर 4.32 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है।
उन्होंने कहा कि अवैध खनन को रोकने के लिए अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करनी होगी। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि रात के वक्त और निगरानी बरतने की आवश्यकता है। अवैध खनन का कार्य करने वाले इस तरह के कार्य को रात्रि के वक्त अंजाम देते हैं। पुलिस अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई करेगी। इस मौके पर एसडीएम पानीपत ब्रह्मप्रकाश, समालखा एसडीएम अमित, एसआई उमेद सिंह व अरविंद कुमारी मौजूद रही। संवाद