फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एक्सपोजर विजिट के लिए कपूरथला पहुंचे जिले के पांच मेधावी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पंजाब के कपूरथला में होने वाली एक्पोजर विजिट के लिए चयनित विद्यार्थियों व शिक्षकों का दल बुधवार को साइंस सिटी कपूरथला पहुंचा। तीन दिवसीय विजिट के दौरान मेधावी विद्यार्थी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हो रही विभिन्न प्रगति और विज्ञान में हो रहे नवाचार से रूबरू होंगे। राजकीय विद्यालयों में पढ़ रहे मेधावी विद्यार्थियों को इस विजिट में शामिल किया गया है। जिले से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किवाना के 11वीं कक्षा के 5 विद्यार्थी सोनिया, कशिश, मन्नु, तनिशा और अंशिका तथा रसायन विज्ञान की पीजीटी शिक्षक सुशैन चौधरी इस विजिट के लिए शामिल किया गया है।
विज्ञापन


एक्सपोजर विजिट का आयोजन 20 से 22 नवंबर तक किया जा रहा है। इसके लिए चयनित विद्यार्थी और शिक्षक को बुधवार को सुबह कल्पना चावला मेमोरियल प्लानेटेरियम कुरुक्षेत्र पहुंचे। दोपहर के भोजन के बाद प्रदेश के विभिन्न 11 जिलों से 55 विद्यार्थियों और 11 शिक्षकों के समूह को कपूरथला के लिए रवाना किया गया।






वर्जन-
विज्ञान में हो रहे नवाचार से रूबरू करवाने के उद्देश्य से इस विजिट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जिले के राजकीय विद्यालय किवाना के पांच मेधावी विद्यार्थी हिस्सा लें रहे हैं। विद्यार्थियों के साथ एक एस्कॉर्ट अध्यापिका साइंस सिटी कपूरथला के भ्रमण के लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-संदीप कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें