फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही दिन में ब्लैक फंगस के पांच संदिग्ध मरीज मिले, खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अब जिले में कोरोना के साथ-साथ ब्लैक फंगस का खतरा गहरा गया है। शुक्रवार को ब्लैक फंगस के पांच संदिग्ध केस मिले हैं। इनमें ब्लैक फंगस के सभी लक्षण मिले हैं। इनमें से चार लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। डॉक्टरों की कमेटी ने इनकी जांच करने के बाद खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। वहां पर एमआरआई, एंडोस्कोपी और बायोप्सी होगी। साथ ही दिमाग की स्थिति भी जांची जाएगी।
विज्ञापन

कान, नाक एवं गला विशेषज्ञ डॉ. शिवाजंलि ने बताया कि हर रोज 20-25 लोगों की जांच की जा रही है। शुक्रवार को पांच ब्लैक फंगस के संदिग्ध मरीज मिले हैं। लोगों से अपील है कि अगर उनको ब्लैक फंगस का कोई भी लक्षण दिखाई दे रहा है तो तुरंत जांच कराएं। देरी न करें, ये खतरनाक हो सकता है।
विदित हो कि सिविल सर्जन और पीएमओ ने नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं ईएनटी विशेषज्ञ की एक कमेटी बनाई है। जो रोज सुबह आठ से 11 बजे तक ब्लैक फंगस के मरीजों को चिह्नित कर उनका इलाज करेगी। इन तीन घंटे के बाद ये कमेटी 24 घंटे ऑनकॉल ड्यूटी पर रहेगी। इसके लिए नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शालिनी मेहता और डॉ. शिवांजलि की ड्यूटी लगाई है। अब सिविल अस्पताल में ब्लैक फंगस के लिए 20 बेड का एक वार्ड भी तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

अब तक निजी अस्पताल से किसी मरीज की नहीं मिली डिटेल
स्वास्थ्य विभाग की ओर से निजी अस्पतालों को एक गूगल सीट भेजी गई है। ब्लैक फंगस के मरीज मिलने पर निजी अस्पतालों को इस सीट पर मरीज का नाम, कब जांच हुई, कब रिपोर्ट आई, रिपोर्ट में क्या आया, मरीज का संपर्क नंबर समेत तमाम जानकारी भरनी होंगी। अब तक निजी अस्पतालों की ओर से किसी भी मरीज की डिटेल नहीं भेजी गई है।
ये हैं लक्षण
दांत में दर्द हो, दांत हिलने लगे, चबाने में दर्द हो, उल्टी या खांसने में बलगम में खून आए, आंखों में लालपन या दर्द, बुखार, खांसी, सिरदर्द, सांस में तकलीफ, साफ-साफ दिखाई नहीं देना, उल्टी में खून आना या मानसिक स्थिति में बदलाव दिखे।
विज्ञापन

पांचों को ब्लैक फंगस होना अभी कंफर्म नहीं है। उन्हें खानपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। वहां जांच होने के बाद ही स्थिति साफ होगी।
-डॉ. संजीव ग्रोवर, पीएमओ, सिविल अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें