फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बाजारों में वन-वे व्यवस्था, लागू कमांडो, पुलिस ने संभाला मोर्चा

विज्ञापन
पालिका बाजार में पुलिस ने लगाए बेरीकेट। संवाद
विज्ञापन
शहर के 36 बाजारों में यातायात नियंत्रण के लिए पांच राइडर गश्त पर, 10 स्थानों पर नाके डीएसपी ने लिया व्यवस्था का जायजा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

पानीपत। त्योहारी सीजन में बाजारों में बढ़ती भीड़ और जाम से निपटने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व यातायात व्यवस्था कड़ी कर दी है। सोमवार से इंसार बाजार समेत शहर के 36 बाजारों में नई व्यवस्था लागू की गई। बाजारों में सात से आठ कमांडो तैनात किए गए हैं, जबकि पांच पुलिस राइडर गश्त कर रही हैं। इसके अलावा 10 प्रमुख स्थानों पर नाके लगाए गए हैं। बाजारों में वन-वे व्यवस्था लागू करने के साथ नो-एंट्री के नियमों को भी सख्ती से लागू किया जा रहा है।

दिवाली और अन्य त्योहारों के चलते पिछले कुछ दिनों से इंसार बाजार, गुरुद्वारा रोड और आसपास के बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ गई थी। दोपहिया और चारपहिया वाहनों के बाजारों में प्रवेश करने से जाम लग रहा था। इससे महिलाओं, बुजुर्गों और अन्य खरीदारों को परेशानी हो रही थी। यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस अधिकारियों और व्यापारियों के बीच पहले भी दो दौर की बैठकें हो चुकी थीं। इसके बाद भीड़ नियंत्रित करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नई व्यवस्था लागू की गई।
विज्ञापन


सोमवार को डीएसपी यातायात सुरेश कुमार ने लालबत्ती से इंसार बाजार तक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंगलवार को भी पुलिस अधिकारी राइडर पर सवार होकर बाजार क्षेत्र में व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे।

व्यापारियों ने व्यवस्था को बताया राहत भरा

संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान गौरव लिखा ने कहा कि बाजारों में सुरक्षा बढ़ाने और वन-वे व्यवस्था लागू करने का फैसला सराहनीय है। पहले दिन इसका सकारात्मक असर देखने को मिला। खरीदारों को बाजारों में आवाजाही करने में राहत मिली है। मंगलवार को व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल भी अधिकारियों के साथ व्यवस्था का जायजा लेगा।

व्यापारी सुनील मल्होत्रा ने कहा कि पहले वाहन दुकानों के सामने तक पहुंच जाते थे, जिससे ग्राहकों को परेशानी होती थी। अब पुलिस और कमांडो की तैनाती से बाजार में अनुशासन बढ़ने की उम्मीद है। इससे चोरी और छीनाझपटी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने में भी मदद मिल सकती है।

मॉडल टाउन निवासी अनीता रानी ने बताया कि भीड़ और जाम के कारण बाजार में खरीदारी करना मुश्किल हो गया था। पुलिस की मुस्तैदी और नो-एंट्री व्यवस्था से परिवार के साथ खरीदारी करने में सुविधा मिली।

व्यापारी विकास जैन ने कहा कि यातायात और सुरक्षा की यह व्यवस्था केवल त्योहारों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। बाजारों में सालभर ऐसे नियम लागू किए जाने चाहिए, ताकि आम लोगों को जाम से राहत मिल सके।
विज्ञापन


वर्जन

बाजार में त्योहारी सीजन में नाके लगा दिए हैं। इसके साथ लगातार गश्त की जा रही है। इसमें जरूरत पड़ने पर सुधार किए जाएंगे। जीटी रोड के भी यातायात को बेहतर बनाया जाएगा।

सुरेश कुमार, डीएसपी यातायात

पालिका बाजार में पुलिस ने लगाए बेरीकेट। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें