इसराना। बीडीपीओ कार्यालय में आरओ एमडी शुगर मिल नवदीप नैन और एआरओ नायब तहसीलदार सौरभ शर्मा की देखरेख में बृहस्पतिवार को पंचायत समिति के नामांकन पत्रों की जांच हुई। इस दौरान पंच, सरपंच और पंचायत समिति के 19 नामांकन रद हो गए। जांच में पंचायत समिति के पांच नामांकनों में कमी मिली, जिससे पांच नामांकन रदद् किए गए। रदद् नामांकनों में वार्ड नंबर दो, तीन, पांच, नौ और 13 से एक-एक नामांकन रद हुआ। 25 वार्डों में पांच नामांकन रदद् होने से अब मैदान में 93 नामांकन रह गए हैं।
इसराना ब्लॉक के 32 गांवों के लिए सरपंच पद के लिए 250 नामांकन भरे गए थे। वीरवार को नामांकनों की छंटनी में चार नामांकन रद हुए हैं। डाहर, जौंधन खुर्द, खलीला माजरा और चमराडा गांव से एक-एक नामांकन रद हुआ है। इसके अलावा विभिन्न गांवों में पंच के 10 नामांकन रद हुए हैं।