फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो चालक ने युवती से की छेड़छाड़, विरोध करने पर मारा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ऑटो चालक ने चौटाला रोड पर ऑटो में एक युवती से छेड़छाड़ की। युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती ने शोर मचाया तो लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने ऑटो चालक का पीछा किया, लेकिन वह फरार हो गया। लोगों ने युवती को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गए वहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

किशनुपरा क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय युवती सनौली रोड पर एक फैक्टरी में काम करती है। उसकी चाची और चचेरी बहन भी उसके साथ काम करती है। पसीना गांव का नदीम इन्हें फैक्टरी में लेकर आता था और वापस छोड़ता था। बुधवार शाम को नदीम ने इन तीनों को संजय चौक से ऑटो में बैठाया था। चाची और चचेरी बहन अनाजमंडी कट पर किसी काम से उतर गई। ऑटो चालक नदीम इसे किशनपुरा ले जाने के बजाय चौटाला रोड पर ले गया और वहां इसके साथ छेड़छाड़ की। युवती केविरोध पर उसने चाकू से हमला कर दिया था। फिलहाल सेक्टर 29 थाना पुलिस ने युवती के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। सेक्टर 29 थाना प्रभारी महिपाल सिंह ने बताया कि ऑटो चालक युवती से शादी करना चाहता था। ये लड़की मन कर रही थी। इसलिए उसने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें