फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: इस माह डेंगू के पांच नए केस आए, संख्या 75 पहुंची

Thu, 06 Nov 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। डेंगू लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले में इस महीने में डेंगू के पांच नए केस आए हैं। मंगलवार को एक नया मामला सामने आया था। इसके साथ ही जिले में अब तक डेंगू के मरीजों की संख्या 75 पहुंच गई है। वहीं मलेरिया के भी लगातार केस आ रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए इस बार जागरूकता अभियान शुरू किया था। जिला मलेरिया विभाग की टीम गांवों में घर-घर पहुंची थी। इन सबके बीच डेंगू और मलेरिया के केस लगातार सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जिला नागरिक अस्पताल में डेंगू वार्ड बनाया है। इसमें 20 बेड की व्यवस्था की है। इसके अलावा इमरजेंसी में दो बेड डेंगू के मरीजों के लिए हैं। मंगलवार को डेंगू का एक नया मरीज आया है। वहीं इस महीने में पांच दिनों में जिले में पांच नए केस आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को एक मलेरिया का केस जिला नागरिक अस्पताल में आया है। इसके साथ मलेरिया के अब तक सात मामले सामने आ चुके हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ. सुनील संदूजा ने बताया कि डेंगू और मलेरिया से निपटने के लिए लगातार जागरूक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। अब नए केस आने पर फोगिंग कराई जा रही है। विभाग हर केस को गंभीरता से ले रहा है और इनकी फीडबैक भी ली जाती है। लोगों को जिला नागरिक अस्पताल की लैब में जांच करानी चाहिए। प्राइवेट लैब की जांच में कई बार सवाल उठ चुके हैं। लोगों को इसमें सावधानी भी बरतने की जरूरत है। बुखार होने पर तुरंत चिकित्सक सलाह लेना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें