फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: डेंगू के पांच और केस मिले, संख्या पहुंची 16

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सोमवार को एक ही दिन डेंगू के पांच नए मरीज मिले। सोमवार को अशोक विहार कॉलोनी में 30 साल के युवक, थर्मल कॉलोनी में 24 साल के युवक, शामली के 20 साल के युवक व शहर के अन्य दो क्षेत्रों से एक महिला व पुरुष की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इन सभी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहां से इनकी रिपोर्ट जांच के लिए सिविल अस्पताल की लैब में भेजी गई थी। दूसरी ओर सबसे बड़ी चिंता नगर निगम की 10 फॉगिंग मशीनें खराब हैं। निगम व पंचायत विभाग दवा तक लेने को आगे नहीं आ रहा। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम व जिला पंचायती राज विभाग में तालमेल की कमी साफ तौर पर नजर आ रही है। वहीं दूसरी ओर नगर निगम ने शहर के खाली प्लॉटों में जमा बरसात का पानी भी नहीं निकाला इसी में डेंगू व मलेरिया का लार्वा पनप रहा है। शहर की लगभग 40 कॉलोनियों के एक हजार से अधिक प्लॉटों में पानी भरा हुआ है। ऐसे में डेंगू का खतरा गंभीर होता जा रहा है। इस महीने में अब तक डेंगू के सात और साल में अब तक 16 केस मिल चुके हैं।
विज्ञापन


नगर निगम के पास 20 फॉगिंग मशीनें हैं। इनमें से 10 मशीनें खराब हैं। जिला पंचायती राज विभाग के पास 103 फॉगिंग मशीनें हैं। स्वास्थ्य विभाग दोनों विभाग से दवा लेने के लिए कई बार अपील भी कर चुका है। वहीं दूसरी ओर सिविल सर्जन ने सभी निजी अस्पतालों को डेंगू व मलेरिया के सैंपलों की जांच सिविल अस्पताल में कराने के निर्देश दिए हैं।

शहर में फॉगिंग करने की जिम्मेदारी नगर निगम व ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायती राज विभाग की है। स्वास्थ्य विभाग एंटी लार्वा एक्टिविटी चलाता है। लोगों के स्वास्थ्य की जांच करता है। तीनों विभागों के तालमेल से डेंगू व मलेरिया के खिलाफ काम किया जाता है। लोगों से अपील है कि वो डेंगू व मलेरिया के खिलाफ जागरूक रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डॉ. सुनील संदूजा, डिप्टी सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें