फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नाली में फेंका पांच माह का भ्रूण, कुत्तों ने नोंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। उरलाना खुर्द गांव में तालाब के पास नाली में पांच माह का भ्रूण मिला है। भ्रूण को कुत्ते नोंच रहे थे। एक युवक ने भ्रूण को कुत्तों से छुड़ाया और इसकी सूचना मतलौडा थाना पुलिस को दी। पुलिस गांव में पहुंची और लोगों से पूछताछ करने के बाद भ्रूण को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने भ्रूण को शवगृह में रखवा दिया है। प्राथमिक जांच में भ्रूण लड़के का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन

उरलाना खुर्द गांव निवासी विक्रम ने बताया कि वह पेंटर है। रविवार की सुबह करीब छह बजे वह तालाब किनारे सैर कर रहा था। उसने देखा कि तालाब के साथ पक्की नाली में काफी कबाड़ जमा है। जिसमें से कुत्ते एक भ्रूण को नाले से निकालकर उसे नोच रहे थे। उसे कुत्तों को वहां से भगाया। उसने ग्रामीणों को भ्रूण की जानकारी ली। यहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। उसने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया। भ्रूण को देखकर प्रतीत हुआ कि उसे किसी ने पहचान छिपाने के लिए जन्म से पहले ही फेंक दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें