फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जिले के पांच खंडों में स्थापित होगी पांच मॉडल बाल वाटिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। प्रदेश के 119 खंडों में एक-एक मॉडल बालवाटिका स्थापित की जाएगी। इनमें पानीपत जिले के पांच खंडों में पांच मॉडल बालवाटिकाएं प्रस्तावित हैं। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने प्रदेश के सभी मौलिक शिक्षा अधिकारियों को मॉडल बाल वाटिका की स्थापना से पहले प्रस्तावित स्कूलों का सत्यापन व निरीक्षण करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को जारी पत्र में कहा है कि प्रदेश के 119 खंडों में से प्रत्येक खंड में एक-एक मॉडल बालवाटिका स्थापित की जानी है। परिषद ने प्रत्येक खंड में विद्यालयों के सत्यापन और प्रस्तावित विद्यालयों का गहन निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।


प्रत्येक विद्यालय में इन बिंदुओं पर करना होगा सत्यापन-

बालवाटिका में छात्र नामांकन - प्रत्येक स्कूल में बालवाटिका कार्यक्रम में कम से कम 15-20 बच्चे नामांकित हैं, की पुुष्टि करनी होगी।

समर्पित कक्षा - सुनिश्चित करें कि बालवाटिका छात्रों के लिए विशेष रूप से समर्पित एक कमरा है। यह कमरा छोटे बच्चों की शैक्षिक और विकासात्मक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उचित रूप से सुसज्जित और सुसज्जित होना चाहिए।
विज्ञापन


बाहरी स्थान - एक सुरक्षित और सुलभ बाहरी स्थान की उपलब्धता सत्यापित करें क्योंकि एक समर्पित बाहरी क्षेत्र बालवाटिका सेटअप का एक अनिवार्य हिस्सा होगा।

पहुंच, सुरक्षा और सुरक्षा - यह सुनिश्चित करें कि वे छोटे बच्चों के लिए सुरक्षित हैं, बालवाटिका परिसर का गहन मूल्यांकन करें। बच्चों के लिए सुरक्षित सीखने की जगह सुनिश्चित करने के लिए स्कूल के माहौल की समग्र सुरक्षा का मूल्यांकन करें।


जिले के इन स्कूलों में स्थापित होगी मॉडल बाल वाटिका-
खंड स्कूल
बापौली राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बापौली।
इसराना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, इसराना।
मडलौडा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मतलौडा।
पानीपत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन।
समालखा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, समालखा।


वर्जन-
प्रदेश के 119 खंडों सहित जिले के पांच खंडों के पांच स्कूलों में मॉडल बालवाटिका स्थापित की जाएंगी। मॉडल बालवाटिका की स्थापना से पूर्व प्रस्तावित स्कूलों का सत्यापन व निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

- राकेश बूरा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें