पानीपत। शहर के अलग अलग थाना क्षेत्रों से पांच युवतियों और महिलाओं के लापता होने का मामला सामने आया है। जबकि एक युवक के भी गुमशुदा होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सभी मामलों में एफआईआर दर्ज कर लापता लोगों को ढूंढने का काम शुरू कर दिया है। पहला मामला थाना चांदनी बाग क्षेत्र का है। पुलिस को निसार आलम मूल रूप से निवासी जैन गांव उत्तर दिनाजपुर गोआल पोखर पश्चिम बंगाल हाल किराएदार गुप्ता कंपनी इंडो फार्म वाली गली ने बताया कि उसकी 26 साल की पत्नी लाडली 26 सितंबर को सुबह करीब 9.30 बजे घर पर बिना बताए उसके डेढ साल के बेटे नासीर को लेकर कहीं चली गई है। जिसकी काफी तलाश की लेकिन वह नहीं मिली।
दूसरे मामले में थाना पुराना औद्योगिक पुलिस को मानेंद्रा सिंह वासी रामपुरा काॅलोनी ने बताया कि उसका छोटा भाई अविनाश सिंह 26 सितंबर सुबह 09:00 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया है। जिसका कोई पता नहीं चल सका। जिसकी अपने तौर पर तलाश की लेकिन वह कहीं नहीं मिला। तीसरे मामले में थाना पुराना औद्योगिक पुलिस को कुलदीप वासी कश्यप काॅलोनी जाटल रोड ने बताया कि उसकी पत्नी सुमन 13 सितंबर को बिना किसी का कुछ बताए कहीं चली गई है। चौथे मामले में मिथुन निवासी कनकापुर फारूखाबाद उत्तर प्रदेश ने बताया कि 26 सितंबर को उसकी छोटी बहन 18 साल की कल्पना के साथ कहासुनी हो गई। जिससे नाराज होकर उसकी बहन घर से बिना बताए कहीं चली गई है। पांचवां मामला थाना शहर पुलिस को नीलम निवासी वधावाराम काॅलोनी ने बताया कि उसकी बेटी बेटी प्रियंका जिसकी उम्र 30 साल है, शुक्रवार को दोपहर करीब 12.30 बजे अदालत जाने की बात कहकर निकली थी, जो वापस नहीं आई है।
छठा मामला: थाना तहसील कैंप पुलिस को राजकुमार निवासी देशराज कॉलोनी ने बताया कि उसकी 17 साल की बेटी सानिया सलारगंज गेट के पास कपड़े की दुकान पर काम करती है। जिसे 26 सितंबर सुबह वह देवी मंदिर के सामने दुकान पर जाने के लिए छोड़ कर आया था। करीब 10:30 बजे दुकान मालिक का पास फोन आया कि सानिया दुकान पर नहीं पहुंची। वह दुकान पर पहुंचा तो लड़की नहीं मिली। जो बिना बताए कहीं चली गई है।