फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दो दिन में पहुंचे पांच लाख श्रद्धालु, रविवार को उमड़ेगी श्रद्धा

विज्ञापन
सतगुरु माता के प्रवचन सुनते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। भोडवाल माजरी स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर आयोजित 79वें वार्षिक संत निरंकारी संत समागम में देश-विदेश से पहुंचे भक्तों का तांता लगा हुआ है। समागम के शुरुआती दो दिनों में ही करीब पांच लाख श्रद्धालु अपनी हाजिरी लगा चुके हैं। रविवार को समागम में श्रद्धालुओं की संख्या और अधिक होगी। रविवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश और प्रदेश के आसपास के जिलों से श्रद्धालु आएंगे।
मिशन के सचिव अशोक सुखीजा ने बताया कि इस बार समागम में पिछले वर्षों के मुकाबले श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक है, जिसे देखते हुए ठहरने और खाने-पीने के अभूतपूर्व प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को दोपहर एक बजे से रात साढ़े आठ बजे तक मुख्य पंडाल में भव्य सत्संग का आयोजन किया जाएगा, जिसके उपरांत सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज अपने अमृत वचनों से श्रद्धालुओं को निहाल करेंगी। इसी प्रकार सोमवार को दोपहर दो से रात आठ बजे तक सत्संग और रात्रि में सतगुरु माता के प्रवचन होंगे। विशाल भंडारे और सेवा भाव से सराबोर इस आयोजन में शामिल होने के लिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न जिलों से श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी है।

सतगुरु माता के प्रवचन सुनते श्रद्धालु। संवाद

सतगुरु माता के प्रवचन सुनते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें