फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: खुले दरबार में आईं पांच शिकायतें, एक का भी समाधान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सीजेआरएफ का दरबार सोमवार को सेक्टर-6 स्थित 33केवी पावर हाउस के कार्यालय में लगाया गया। जिसमें पांच नए उपभोक्तओं अपनी समस्या लेकर पहुंचे। उपभोक्ताओं ने नया मीटर व गलत बिलों से संबंधित शिकायतें आई। किसी का भी समाधान नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

सीजेआरएफ चेयरमैन योगराज सिंह, मीटर टैक्नीशियन एसई अमोलक सिंह, सचिव डा. शरण सिंह और सभी सब डिविजनों के एसडीओ और क्लर्क मौजूद रहे। चेयरमैन योगराज ने सभी उपभोक्ताओं की शिकायतों को सुना और अगली सुनवाई तक संबंधित एसडीओ को इनका निवारण करने के निर्देश दिए। कई शिकायतों के केस बनाकर अपने साथ ले गए।
राजिंद्र निवासी इसराना ने बताया कि उन्होंने दुकान के लिए दो किलोवाट का कनेक्शन लेने के आवेदन किया था। बिजली निगम ने उसके भाई पर बिल बकाया होने के कारण उसका आवेदन रद्द कर दिया। जबकि उसका भाई काफी सालों से उससे अलग रह रहा है। उसके पास जगह की रजिस्ट्री, उसके नाम से कागजात सभी अलग हैं। वह आठ बार शिकायत दे चुका है लेकिन बिजली निगम मीटर नहीं लगा रहा हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें