फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: घर में घुसकर मारपीट के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। बापौली थाना क्षेत्र में खोजकीपुर गांव में जमीन विवाद में घर में घुसकर लाठी, डंडों से मारपीट करने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के ने 16 अप्रैल को घर में घुसकर गांव के ही सतपाल और उसके परिवार से मारपीट की थी। आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

खोजकीपुर गांव के सतपाल ने 16 अप्रैल को थाना बापौली में मुकदमा दर्ज कराया था। उनका कहना था कि उनका गांव के ही सत्यवान के साथ जमीन को लेकर एक साल से विवाद चल रहा है। आरोपी उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। 16 अप्रैल को उनकी फसल को जबरन काटकर घर ले गए थे। जब इसका विरोध किया तो सत्यवान उनके घर आकर गाली गलौज करने लगा। सत्यवान ने अपने परिजनों सुभाष, स्मिथ, रवि, आशीष, संजय, राजपाल, श्रीराम, घनश्याम, यश कुमार व अन्य के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया था। जिससे वह घायल हो गए थे।
थाना प्रभारी नीरज ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी खोजकीपुर गांव निवासी सत्यवान, संजय, सुभाष, श्रीराम व राजपाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश का न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें