फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कॉलेज में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए वीरवार को पहली मेरिट लिस्ट जारी की गई। इसके साथ कॉलेजों में छात्रों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, सूची में नाम आने पर मेधावी विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। अब विद्यार्थी पहले चरण में 27 से 30 जून तक फीस जमा करवा दाखिला सुनिश्चित कर पाएंगे। इसी के साथ उनका कॉलेज में दाखिले का सपना पूरा होगा। हालांकि सूची में नाम न आने पर कुछ विद्यार्थियों को निराशा हाथ लगी। अब उन्हें दूसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन


जारी मेरिट लिस्ट के अनुसार आर्य महाविद्यालय में बीए की 105.2, बीकॉम की 103.4 तो बीएससी लाइफ साइंस की उच्चतम मेरिट लिस्ट 99.0 तक पहुंची। इससे पहले बुधवार को पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी की गई थी जिसके बाद सूची की जांच का काम शुरू हुआ। पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद विद्यार्थियों में कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए उत्साह बना हुआ है।


14 कॉलेजों में 11260 सीटों पर होगा दाखिला

जिले के 14 कॉलेजों में 11260 सीटों पर दाखिला होना है जबकि 17 हजार से अधिक आवेदन हुए हैंं। इनमें शहर के तीन प्रमुख कॉलेजों में ही 10 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं, जिले में इस बार 15500 से अधिक विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा पास की है। इसमें हरियाणा बोर्ड के 10175 विद्यार्थी तथा सीबीएसई के 5450 विद्यार्थी शामिल हैं। अधिकतर विद्यार्थियों ने एक से अधिक कॉलेजों में आवेदन किया है। कुछ विद्यार्थियों ने आईटीआई समेत दूसरे संस्थानों में आवेदन किए हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के कॉलेजों में निर्धारित सीटों से कम आवेदन हुए हैं। ऐसे में कॉलेजों में कुछ सीटें रिक्त रहने की संभावना है।
विज्ञापन




यह रहेगा दाखिले का शेड्यूल



पहली फाइनल मेरिट लिस्ट - 26 जून



फीस जमा करने का समय - 27 से 30 जून

दूसरी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट- 02 जुलाई

दूसरी फाइनल मेरिट लिस्ट - 03 जुलाई

फीस जमा करने का समय - 04 से 07 जुलाई

तीसरे चरण में ओपन काउंसलिंग की तिथि - 09 जुलाई

पंजीकरण के पोर्टल दोबारा खुलेगा - 10 जुलाई

100 रुपये विलंब शुल्क सहित ओपन काउंसलिंग - 11 से 17 जुलाई

100 रुपये प्रतिदिन विलंब शुल्क सहित ओपन काउंसलिंग - 18 से 24 जुलाई।



आर्य पीजी महाविद्यालय में जारी कट ऑफ लिस्ट-

पाठ्यक्रम उच्चतर निम्नतम



बीए एडेड 105.2 82.2

बीए एसएफ 90.4 70.8



बीकॉम एडेड 103.4 87.6

बीकॉम एसएफ 86.6 65.0



बीकॉम ऑनर्स 102 89

बीकॉम वोक 93.4 69



बीबीए 101.2 87

बीसीए 101.6 84



बीएससी लाइफ साइंस 99.0 79.2

बीएससी फिजीकल साइंस 98.4 66.8



बीटीएम 93.2 65.8

बीजेएमसी 98.8 64.4



बीवीटीएफडी 100.2 80.4

बीवीआईडी 93.2 62.0



देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय-

पाठ्यक्रम एआईओसी एचओजीसी ओएससी डीएससी बीसी-ए बीसी-बी



बीए 87.2 72.6 51.4 47.4 55.2 58.6



बीकॉम 92.6 81.0 57.6 63.8 71.6 66.6



बीबीए 91.0 83 60.8 65.2 81.4 72.4

बीसीए 91.4 82.8 71.2 73.4 79.4 65.4



बीएससी लाइफ साइंस 88.8 81.4 73.8 70.2 67.8 57



बीएससी फिजीकल साइंस 80.8 60.8



बीएससी मैथ 85.8 79.6 67 67.4 63.8 57.0



बीएससी केमिस्ट्री 86.8 78.2 62.8 73.8 71.6 64.6

आईबी कॉलेज कट ऑफ-



पाठ्यक्रम कट ऑफ

बीए 100.6



बीकॉम 101.6

बीबीए 100.6



बीसीए 100.2

बीएससी 94.0



वर्जन-

स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी हो चुकी है। सूची के आधार पर विद्यार्थी 30 जून तक दाखिला ले सकेंगे। दूसरी फाइनल मेरिट लिस्ट 03 जुलाई को जारी की जाएगी।



- डॉ. जगदीश गुप्ता, आर्य महाविद्यालय, पानीपत।



वर्जन-

उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रथम मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। फीस जमा व दाखिला प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी जो सोमवार तक जारी रहेगी। विद्यार्थी फीस जमा करवा अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं। विद्यार्थियों को मेरिट लिस्ट के आधार पर दाखिले किए जाएंगे।
विज्ञापन


- डॉ. अनुपम अरोड़ा, प्राचार्य, एसडी महाविद्यालय, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें