फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आईटीआई की पहली मेधा सूची जारी, नाम देख विद्यार्थियों के खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आईटीआई में दाखिले को लेकर शुक्रवार को पहली मेधा सूची जारी कर दी। ऑनलाइन दाखिला आवेदन करते हुए छात्रों ने जो मोबाइल नंबर पंजीकरण कराए थे, उन पर मैसेज भी आ गया। जिन छात्रों का नाम प्रथम मेधा सूची में आया है, अब उनके दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन 21 जुलाई तक होगा। वहीं, 22 जुलाई तक फीस जमा करवाई जाएगी और 23 जुलाई को खाली सीटों की फिर से जानकारी चस्पा की जाएगी। इसके बाद 23 से 26 जुलाई को दोबारा से पोर्टल खोला जाएगा, जिसमें विद्यार्थी विषय में बदलाव कर सकते हैं। इसके बाद 28 जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट होगी।
विज्ञापन

वहीं, पहली मेरिट सूची में नाम आने पर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। कई विद्यार्थी दाखिला करवाने के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में पहुंचे। शुक्रवार को पहले दिन प्रदेश में 639 आवेदन सत्यापित किए गए जिनमें से 457 के दाखिले किए गए। इनमें राजकीय आईटीआई में 296 और निजी आईटीआई में 161 दाखिले हुुए। जिले की नोडल आईटीआई में पहले दिन दाखिले को लेकर विद्यार्थियों का रुझान कम रहा और मात्र छह विद्यार्थियों ने दाखिला लिया।


दाखिला करवाते समय इन दस्तावेज की आवश्यकता
आईटीआई में दाखिला लेते समय विद्यार्थियों को हस्ताक्षर युक्त फोटो, आधार कार्ड, 10वीं, 12वीं की अंकतालिका, परिवार पहचान-पत्र, बैंक खाता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आय प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र आदि जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।
विज्ञापन


सीट आबंटन के बाद जमा करानी होगी फीस
शेड्यूल के अनुसार आईटीआई में पहले चरण में 17 जुलाई को मेरिट कम सीट अलॉटमेंट होने के बाद विद्यार्थी 22 जुलाई तक फीस जमा करवा सकते हैंं। निर्धारित अवधि में फीस जमा करवाने उपरांत ही सीट कंफर्म होगी। सीट आबंटित होने के बाद यदि विद्यार्थी ने दाखिला नहीं लिया तो उसे आगामी दाखिला काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने से वंचित कर दिया जाएगा। यदि विद्यार्थी आगामी काउंसलिंग में भाग लेना चाहता है तो छात्र को 500 रुपये व छात्रा को 250 रुपये जुर्माना राशि ऑनलाइन भरनी होगी।


वर्जन-
आईटीआई में दाखिले को लेकर मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। विद्यार्थियों का प्रथम मेरिट लिस्ट में नाम आया है तो उनको 22 जुलाई तक फीस जमा करानी होगी। 23 जुलाई को खाली सीटों की जानकारी चस्पा की जाएगी। इसके बाद 23 से 26 जुलाई को दोबारा से पोर्टल खोला जाएगा, जिसमें विद्यार्थी विषय में बदलाव कर सकते हैं। इसके बाद 28 जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट होगी।
विज्ञापन

- राकेश भाटिया, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें