फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार पर फायरिंग से भड़का व्यापारी वर्ग

Thu, 24 Oct 2013 11:56 PM IST
कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिले कैथल के हलके पूंडरी में बुधवार रात को कपड़ा व्यापारी को गोली मारने की घटना के विरोध में शहर के व्यापारिक संगठनों की ओर से कैथल करनाल मार्ग जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया है कि शाम तक सभी आरोपियों को दबोच लिया जाएगा। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की छह टीमें लगाई गई है।

 जाम करीब 20 मिनट तक रहा। हमले से गुस्साए शहर के व्यापारिक संगठनों ने बुलाए गए पूंडरी बंद का व्यापक असर देखने को मिला। वीरवार को घटना के विरोध में पूंडरी के अधिकतर बाजार बंद रहे। पुलिस के आश्वासन पर व्यापारियों ने जाम खोल दिया।

व्यापारिक संगठनों के बुलावे पर वीरवार सुबह व्यापारी घटना स्थल पर एकत्रित होकर धरना दिया। धरने में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरीशलाल शर्मा, व्यापार मंडल फतेहपुर-पूंडरी के प्रधान सुखदीप वालिया, नगरपालिका अध्यक्ष महाबीर सिंह, पंजाबी सभा प्रधान रमेश दुआ, युवा सभा प्रधान योगेश उप्पल, सतपाल चुग, श्रवण सिंगला व नरेंद्र पटपटिया सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए सुखदीप वालिया ने कहा कि कस्बे में इस तरह की घटनाओं से व्यापारियों में दहशत का माहौल है और इस तरह के माहौल में व्यापारियों का व्यापार करना मुश्किल हो रहा है।

हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रधान हरीशलाल शर्मा ने कहा कि आए दिन व्यापारियों के साथ इस तरह की घटनाएं हो रही है, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

दो वर्षों में अभी तक कस्बे में जितनी घटनाएं हुई हैं, उनके मुजरिम अभी तक पकड़े नहीं गए हैं। उन्होंने कहा यदि पुलिस ने इस घटना के मुलजिमों को जल्दी ही गिरफ्तार नहीं किया तो व्यापारी धरने प्रदर्शन को मजबूर होंगे।

हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रधान हरीशलाल शर्मा ने बताया कि इस मामले को लेकर प्रदेशाध्यक्ष बजरंगदास गर्ग ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से भी बातचीत की है।

यह है मामला
हाबड़ी मोड़ पर बुधवार रात करीब सवा आठ बजे स्थित एक दुकान नेहा गारमेंट में घुसकर बदमाशों ने मालिक महेंद्र सिंह को गोली मार दी थी।

 गंभीर अवस्था में व्यापारी को कैथल अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह यादव और डीएसपी सुरेंद्र भोरिया ने घटनास्थल का मुआयना कर स्थिति का जायजा लिया।

 गोली मारने के बाद बदमाशों ने भागने का प्रयास किया लेकिन महेंद्र सिंह के साहस और आस पास के लोगों की मदद से उनमें से एक बदमाश को काबू कर लिया और दो बदमाश भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें