फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आतिशबाजी पड़ी भारी, 7 फैक्टरियों समेत 38 स्थानों पर लगी आग

विज्ञापन
समालखा दुकान में आग लगने से जला जनरेटर। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। औद्योगिक नगरी और समालखा में दिवाली पर आतिशबाजी और लापरवाही के कारण आग की 38 घटनाओं में सात फैक्ट्रियों, मकान, गाेदाम और खेतों में आग लग गई। इनमें दिवाली के दिन 28 और छोटी दिवाली पर 10 घटनाएं हुई। इनमें से पांच फैक्टरी मालिकों के पास एनओसी नहीं मिली। दमकल विभाग की टीम को पूरे दिन और फिर रात को आग पर काबू पाने के लिए पसीना बहाना पड़ा।
विज्ञापन

दिवाली पर आग की एक के बाद एक घटनाएं होती रहीं। पसीना कलां स्थित ओम बालाजी फैक्टरी के अलावा सेक्टर-25, उझा गेट, चावला कॉलोनी, बिचपड़ी चौक और शिव नगर स्थित फैक्टरी में आग लग गई। प्रथम दृष्टया पटाखों के चलते आग लगना सामने आया है। फैक्ट्रियों में आग लगने से आसपास के रिहायशी क्षेत्रों में अफरातफरी मची रही।
दमकल विभाग की टीमों को आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं रिहायशी क्षेत्रों में भावना चौक, आर्य नगर और सेक्टर-12 में मकानों में आग लग गई। कुटानी रोड, देव नगर, रविंद्र अस्पताल के पास और भाटिया कॉलोनी के खाली प्लॉटों में पड़े कचरे व कबाड़ में आग भड़क उठी। वहीं समालखा में दिवाली के दिन आतिशबाजी के कारण समालखा में दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं।
विज्ञापन

मॉडल टाउन स्थित अमित ट्रेडिंग कंपनी के कॉस्मेटिक गोदाम में आग लगने से सामान जलकर राख हो गया। वहीं रेलवे रोड स्थित छाबड़ा साड़ी इंपोरियम की छत पर आग लगने से जनरेटर और दो एसी जल गए। मॉडल टाउन निवासी अमित ट्रेडिंग कंपनी के मालिक दीपक ने बताया कि वे रात करीब 8:30 बजे अपनी दुकानें बंद करके घर चले गए थे।
रात करीब 10:15 बजे पड़ोसियों का फोन आया कि उनके गोदाम में आग लग गई है। सूचना मिलते ही वे तुरंत गोदाम पर पहुंचे। सूचना के बाद पुलिस और दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। इस दाैरान गोदाम में रखा कॉस्मेटिक का करीब 30 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण गोदाम में आतिशबाजी का रॉकेट घुसना बताया गया है।
वहीं दूसरी घटना रेलवे रोड स्थित छाबड़ा साड़ी इंपोरियम की है। दुकान मालिक अमित छाबड़ा ने बताया कि रात करीब 11:30 बजे पड़ोसियों ने फोन कर छत पर आग लगने की सूचना दी। वे तुरंत परिवार के साथ दुकान पर पहुंचे और छत पर जाकर देखा तो आग भड़क रही थी। करीब 10 मिनट में दमकल विभाग की गाड़ी पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया। आग की चपेट में आने से छत पर रखा जेनरेटर और दो एसी जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें