फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दमकल कर्मियों की छुट्टी रद्द, अस्पताल में दोगुना स्टाफ तैनात

Sun, 19 Oct 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। दिवाली के लिए दमकल और स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। दमकल विभाग ने कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी हैं और आराम के दौरान भी ऑन कॉल बुलावे पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने दिवाली के दिन आपातकालीन विभाग में चिकित्सक और नर्सिंग ऑफिसर दोगुने लगा दिए हैं। इसके अलावा विशेषज्ञ आवश्यकता होने पर आएंगे।
शहर के हाली पार्क, लालबत्ती चौक, सेक्टर-25 व समालखा केंद्र पर 20 गाड़ी हैं। इनमें समालखा में एक गाड़ी नियमित रूप से तैनात है। जिला दमकल अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि दिवाली के लिए सभी अधिकारी व कर्मचारी तैनात हैं। सबकी छुट्टी रद्द कर दी हैं। सबको आराम के दौरान ऑन कॉल आना होगा। पानीपत के तीनों केंद्र से मतलौडा, इसराना, बापौली व सनौली में गाड़ी पहुंचेंगी। वहीं थर्मल, रिफाइनरी और एनएफएल स्थित दमकल विभाग से भी संपर्क किया गया है। यहां से जरूरत पड़ने पर गाड़ी मंगवाई जाएंगी।
विज्ञापन


चिकित्सक और स्टाफ रहेगा तैनात
जिला नागरिक अस्पताल और समालखा के सामान्य अस्पताल में आपातकाल में चिकित्सक और नर्सिंग ऑफिसर दोगुना तैनात कर दिए हैं। पहले आपातकालीन विभाग में एक चिकित्सक तैनात रहते थे। दिवाली पर इनकी संख्या बढ़ाकर दो कर दी है। इसी तरह नर्सिंग ऑफिसर भी दोगुना होंगी। सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने बताया कि अस्पताल में आपातकाल के लिए पर्याप्त चिकित्सक और दवा हैं। चिकित्सकों को आवश्यकतानुसार सहयोग के लिए बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन




वर्जन :
दिवाली खुशियों का त्योहार है। प्रत्येक व्यक्ति को त्योहार सुरक्षित और पर्यावरण के प्रति सजग होकर मनाने चाहिए। सभी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
- डॉ. विजय कुमार दहिया, उपायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें