फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी में लगी धमाके के साथ आग, आसपास की फैक्टरियों के शीशे भी टूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 29 पार्ट टू स्थित एक टेक्सटाइल फैक्टरी हैंडफेब में मंगलवार शाम को आग लग गई। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास की फैक्टरियों के शीशे भी टूट गए। फैक्टरी के श्रमिकों ने इसकी सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी। दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल विभाग ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्टरी में आग गोदाम की ओर लगी थी। इसमें कुछ मशीनें जल गईं। समय पर सेवा मिलने से आग गोदाम के दूसरे हिस्सों में नहीं जा सकी। मालिक का बड़ा नुकसान होने से बच गया। अब तक आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। फैक्टरी मालिक अपने स्टाफ के साथ नुकसान का इस्टीमेट तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें