फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में उठी चिंगारी से टेक्सटाइल फैक्टरी में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
पसीना खुर्द रोड पर एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग की लपटें पास की ही एक टेक्सटाइल फैक्टरी तक जा पहुंची। जिस वजह आग ने भयानक रूप ले दिया और देखते ही देखते पूरी फैक्टरी आग की चपेट में आ गई। फैक्टरी में काम कर रहे मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी, सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दीवार तोड़कर अंदर जाने का रास्ता बनाया गया। करीब पांच घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। आग से करीब 50 लाख का नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन

पानीपत टेक्सटाइल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रधान और होम टेक्सटाइल इंडिया लिमिटेड कंपनी के मालिक प्रीतम सचदेवा ने बताया कि उनकी पसीना खुर्द रोड पर टेक्सटाइल फैक्टरी है। रविवार की शाम करीब सात बजे फैक्टरी के बाहर लगे ट्रांसफार्मर में आग लग गई थी, जिस वजह से ट्रांसफार्मर में लगी आग की लपटें बढ़ते बढ़ते फैक्टरी के अंदर तक जा पहुंची। कुछ ही मिनटों में आग सर्वेंट क्वार्टर और फिर गोदाम तक चली गई। जिस वजह से गोदाम में रखे माल में आग लगने के बाद लपटें बढ़ गई। मजदूरों ने सभी लोगों को सुरक्षित फैक्टरी से बाहर निकाला और आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई । सचदेवा ने कहा कि आग की वजह से करीब 50 लाख से अधिक का नुकसान होने की आशंका है।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग में हड़कंप मच गया। लालबत्ती, हाली पार्क, हुडा और समालखा स्टेशन से दमकल विभाग की एक के बाद एक करीब करीब आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग बेकाबू हो चुकी थी। हालांकि कर्मचारियों ने आग बुझाने का कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद काफी हद तक आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

फैक्टरी के अंदर सर्वेंट क्वार्टर बनाए गए थे, जिसमें फैक्टरी के अंदर काम करने वाले कर्मचारी अपने परिवारों के सहित अंदर ही मौजूद थे और जैसे ही सर्वेंट क्वार्टर में आग लगा तो कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्यों ने भाग कर जान बचाई। अब उनके रहने और खाने का सामान भी जलकर नष्ट हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें