फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चलती गाड़ी में आग, चालक समेत दो ने कूद कर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे पर शाहपुर व कैत गांव के बीच शुक्रवार देर रात को चलती गाड़ी में आग लग गई। चालक व उसके साथी ने बड़ी मुश्किल से कूद कर अपनी जान बचाई। घटना शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गोहाना के गढ़ी उजाला खां निवासी दो युवक अपनी गाड़ी में पानीपत से गोहाना जा रहे थे। शाहपुर गांव के पास गाड़ी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। गाड़ी आग लगते ही सेंट्रल लॉक हो गई और खिड़की नहीं खुल पाई। चालक और उसका साथी गाड़ी में फंस गए। आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत की और गाड़ी में फंसे दोनों लोग किसी तरह शीशा तोड़कर बाहर निकले। सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। तब तक गाड़ी जल चुकी थी। एएसआई देवेंद्र ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें