फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दमकल विभाग ने की कोचिंग सेंटरों और होटलों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। दमकल विभाग की टीम ने बिशनस्वरूप कॉलोनी में चल रही व्यावसायिक इमारतों की जांच शुरू कर दी है। अब तक जांच के दौरान विभाग को करीब आठ इमारतें ऐसी मिली हैं। जिनमें किसी भी सुरक्षा नियम को लागू नहीं किया गया था। इनके पास नक्शे से लेकर फायर सेफ्टी के उपकरण तक नहीं हैं। अब अधिकारी इन इमारत मालिकों को नोटिस देकर आगामी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं। यहां के स्थानीय निवासियों ने कॉलोनी में चल रहे 32 होटलों और शैक्षणिक संस्थानों के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन


इस संबंध में बिशनस्वरूप कॉलोनी के लोगों का कहना है कि यहां पर चल ही व्यावसायिक, वाणिज्यिक और शैक्षणिक गतिविधियों से परेशान हो चुके हैं। इनकी वजह से यहां हर रोजाना वाहनों की कतारें लोगों के घरों के सामने लगी रहती है। हर वक्त जाम जैसे हालात बने हुए हैं। यहां आने वाले नवयुवक और युवतियां की हरकतों से लोग परेशान हैं। रात दिन गलियों में जमावड़ा रहने लगा है। आवागमन करने वाले लोग यहां के स्थानीय निवासियों के घरों के सामने अपने वाहन पार्क कर देते हैं। जिससे लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। इन सबसे परेशान होकर लोगों ने कॉलोनी के 32 होटल संचालकों और शैक्षणिक संस्थानों के नाम के साथ उनकी शिकायत सीएम विंडो पर दी है। जिसमें कॉलोनी के लोगों ने हस्ताक्षर भी किए हुए हैं।
शिकायत के आधार पर दमकल विभाग की टीम ने यहां पर जांच करना शुरू कर दिया है। इन होटल संचालकों और कोचिंग सेंटर की जांच पड़ताल में सामने आया कि इनमें न तो कोई सुरक्षा उपकरण है। न इनके पास कोई अग्निशमन यंत्र हैं और न ही ऐसी इमारतों के मालिकों ने दमकल विभाग से फायर एनओसी ली है। दमकल विभाग के अधिकारी अमित का कहना है कि विभाग की टीम शिकायत के आधार पर इनकी जांच पड़ताल कर रही है। अब तक कई इमारतों की चेकिंग की जा चुकी है। जिनके पास फायर एनओसी से लेकर अग्निशमन यंत्र तक नहीं मिले। सभी इमारतों की जांच पड़ताल करने के बाद इसकी रिपोर्ट फायर अफसर को दी जाएगी। इसके आधार पर ऐसी इमारतों को नोटिस देकर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें