फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मलेरिया का तीसरा केस मिला, प्लॉटों में डाल रहे काला तेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बरसात के साथ साथ जिले में डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ रहा है। शुक्रवार को शहर में मलेरिया का एक नया केस मिला है। राज नगर के 28 साल के युवक की मलेरिया की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस साल मलेरिया के तीन मरीज मिल चुके हैं जबकि 2023 में मलेरिया का कोई मरीज नहीं मिला था। 2022 में एक मरीज मिला था। इस साल लगातार हो रही बरसात से शहर में खाली प्लॉटों में पानी जमा है। जिसमें डेंगू व मलेरिया का लार्वा मिल रहा है। डीसी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया के खाली प्लॉटों में जमा पानी में काला तेल डालने के निर्देशों के 52 दिन बाद अब नगर निगम ने यह काम शुरू किया है।
विज्ञापन

जिले में डेंगू के इस साल 13 केस मिल चुके हैं। पांच केस एक दिन में मंगलवार को मिले थे। यह केस सिवाह गांव, सेक्टर 25, नारा गांव, भलौर गांव व समालखा में मिले थे। अब यहां एंटी लार्वा एक्टिविटी चल रही है। यह सभी रोगी ठीक हो चुके हैं। पांचों स्थानों पर फॉगिंग कराई जा रही है। यहां बुखार से पीड़ित लोगों की स्लाइड तैयार की जा रही है। लार्वा जांचा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें यहां लोगों को डेंगू के खिलाफ जागरूक कर रही है।

बॉक्स



स्वास्थ्य विभाग की एंटी लार्वा एक्टिविटी

स्वास्थ्य विभाग पूरे जिले में एंटी लार्वा एक्टिविटी चला रहा है। कॉलोनियों और गांवों में बुखार से पीड़ित लोगों की ब्लड स्लाइड तैयार कर जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने पिछले डेढ़ माह में 287508 घरों की जांच की है। यहां 4031 घरों में डेंगू का लार्वा मिला है। 105412 कूलर की जांच की है। 122282 टंकियों की जांच की गई है। 44408 हौदियों और 345588 कंटेनर की जांच की गई। इसी क्रम में 119923 फ्रिज ट्रे और 494 कबाड़ी की दुकानों की जांच की गई है । स्वास्थ्य विभाग इस साल लार्वा मिलने पर कुल 15851 लोगों को लार्वा मिलने पर नोटिस जारी किया है। लगभग 98 हजार लोगों की स्लाइड तैयार कर चुका है। इन स्लाइड की जांच जिला नागरिक अस्पताल, समालखा अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में की जा रही है।
विज्ञापन


वर्जन :



उप सिविल सर्जन डॉ. सुनील संडूजा ने बताया कि मलेरिया का एक नया केस मिला हैं। वहां एंटी लार्वा एक्टिविटी चलाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के मरीजों के लिए सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में 18 वार्ड तैयार किए हैं। इनमें वार्ड में 60 बेड आरक्षित किए हैं। सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में फॉगिंग के लिए पांच पांच किलो दवा भी भिजवाई गई है।


वर्जन-
नगर निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक जितेंद्र नरवाल ने कहा कि शहर के सभी 26 वार्डों में खाली प्लॉटों में जमा पानी में काला तेल डाला जा रहा है। सभी वार्डाें में जरूरत के अनुसार फॉगिंग भी करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें