फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अनाज मंडी में खरीदे एजेंसी के गेहूं के कट्टों में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। शनिवार को मंडी के फेज-2 में रखे गेहूं के कट्टों में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। लेबर ने आढ़तियों और किसानों के सहयोग से आग पर काबू पाया। मौके पर फायर बिग्रेड भी पहुंच गई थी। सूचना मिलने पर मार्केट कमेटी सचिव धर्मेंद्र पाल, संदीप घनघस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। फिलहाल आग से नुकसान का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

एक अप्रैल में प्रदेश की मंडियों में गेहूं की खरीद शुरू हो चुकी है। मंडियों में प्रतिदिन हजारों क्विंटल गेहूं पहुंच रहा है, लेकिन उसी के अनुरूप उठान नहीं हो रहा है। स्थानीय अनाज मंडी में अभी तक करीब चार लाख 38 हजार क्विंटल गेहूं मंडी में पहुंच चुका है। जो तकरीबन 8 लाख 76 हजार कट्टों बनते हैं लेकिन उठान केवल 14 हजार क्विंटल यानी 28 हजार कट्टों का ही हुआ है, जिसमें वेयर हाउस ने 10 हजार कट्टों, हैफेड ने 14 हजार और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने केवल चार हजार बैग का उठान किया है। विभाग द्वारा उठान भी शनिवार को ही शुरू किया गया है।
उठान नहीं होने के कारण मंडी में हर जगह गेहूं के कट्टे ही कट्टे नजर आ रहे हैं। खरीद एजेंसियों द्वारा जहां भी प्लेटफार्म पर जगह मिली अपने चट्टे लगवा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें