फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शॉर्ट सर्किट से फैक्टरी में लगी आग, क्षतिग्रस्त पाइप लगी गाड़ी लेकर पहुंचे दमकलकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। देशराज कॉलोनी स्थित दरी बनाने वाली एक फैक्टरी में मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दमकल विभाग की टीम शुरू में क्षतिग्रस्त पाइप लगी गाड़ी लेकर पहुंच गई। इससे गाड़ी पानी का प्रेशर ठीक से नहीं बना पाई। इस बीच आग भड़कती चली गई। दमकलकर्मियों ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद पांच गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। इसमें लाखों का नुकसान होने का अनुमान लगाया है। गनीमत रही कि बारिश के कारण फैक्टरी बंद थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

देशराज कॉलोनी स्थित कृष्णा कृष्णा वूलटैक्स फैक्टरी के मालिक अंकित और कमल ने बताया कि फैक्टरी में दरी बनाई जाती है। उनकी फैक्टरी 24 घंटे चालू रहती है। सोमवार को बारिश के कारण क्षेत्र में बिजली नहीं थी। इससे फैक्टरी बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे उनके पिता योगेश फैक्टरी पहुंचे। उन्होंने फैक्टरी की बिजली की लाइन चालू की थी। इसके 15 मिनट बाद ही पहली मंजिल से धुआं निकलता दिखाई दिया। उन्होंने ऊपर जाकर देखा तो आग फैल चुकी थी। उन्होंने दमकल विभाग को फोन कर सूचना दी। दमकल की एक गाड़ी की पाइप फटी थी, लेकिन उन्होंने कड़ी मशक्कत कर सुबह 11 बजे तक आग पर काबू पा लिया।
दमकल विभाग की गाड़ियों को तंग गलियों से होकर गुजरना पड़ा। चूंकि फैक्टरी की पहली मंजिल पर आग लगी थी। इसलिए दमकल कर्मियों को पड़ोस की फैक्टरियों की छत पर चढ़ना पड़ा। इसके बाद उन्होंने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें