फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: कबाड़ी रोड स्थित फैक्टरी में लगी आग, लाखों का माल राख, मशीनरी और ट्रैक्टर भी जला

Wed, 27 Nov 2024 08:19 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

पिछले चार दिन में कबाड़ी रोड और बरसात रोड पर फैक्टरी गोदाम में आग लगने की यह आठवीं घटना है। चार दिन में अकेले कबाड़ी रोड पर छठी फैक्टरी में आग लगी है।
विज्ञापन
पानीपत में फैक्टरी में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के कबाड़ी रोड स्थित एक फैक्टरी कृष्णा इंटरप्राइजेज में मंगलवार रात करीब 12 बजे आग लग गई। इस घटना में फैक्टरी में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। वहीं फैक्टरी में तैयार कच्चा-पक्का माल, मशीनरी और ट्रैक्टर भी जल गया। 
विज्ञापन


आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की 10 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर सुबह तक पानी की बौछार की। सुबह आठ बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि अभी भी आग कहीं-कहीं सुलग रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष बात यह है कि इस बार फैक्टरी कबाड़ी रोड स्थित अर्जुन नगर की कृष्णा इंटरप्राइजेज में लगी। जबकि पिछले चार दिन में कबाड़ी रोड और बरसात रोड पर फैक्टरी गोदाम में आग लगने की यह आठवीं घटना है। चार दिन में अकेले कबाड़ी रोड पर छठी फैक्टरी में आग लगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें