फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गांव डाहर में रुई की फैक्टरी में लगी आग, दमकल की छह गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

Sat, 23 Jul 2022 01:10 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत

सार

गांव डाहर स्थित वंश इंटरनेशनल फर्म में शनिवार सुबह लेबर काम कर रही थी। इसी दौरान गोदाम से धुआं निकलने लगा। कर्मियों ने फायर सेफ्टी सिलेंडर से आग को बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग की लपटें लगातार बढ़ती चली गई।
विज्ञापन
पानीपत में रुई फैक्टरी में आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के गांव डाहर स्थित रुई की फैक्टरी में शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। फैक्टरी में काम कर रहे कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन असफल होने पर उन्होंने दमकल विभाग को सूचना दी। एक के बाद एक कुल छह गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।

विज्ञापन


वंश इंटरनेशनल फर्म के मालिक ने बताया कि उसकी डाहर में रुई की फैक्टरी है। शनिवार सुबह फैक्टरी में लेबर काम कर रही थी। इसी बीच उन्हें अंदर गोदाम से धुआं निकलता दिखाई दिया। देखते ही देखते धुआ आग में तब्दील हो गया और आग भड़कती चली गई। फायर सेफ्टी सिलेंडर से आग को बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग की लपटें लगातार बढ़ती चली गई। इसके बाद उन्होंने दमकल विभाग को फोन कर आग लगने की सूचना दी। आग लगने का अभी तक कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है, आग से वजह से लाखों का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

तीन सेंटरों से मंगाई गई गाड़ियां

आग बुझाने में 6 गाड़ियां जुटी हुई हैं, जिनमें दो गाड़ियां हाली पार्क सेंटर, लालबत्ती सेंटर और हुडा सेंटर से मंगाई गई है। दमकल अधिकारी का कहना है कि टीम आग बुझाने में जुटी हुई है, जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें