सनौली। निंबरी से बापौली रोड़ पर राजकीय बहरामपूर-बापौली कॉलेज के पास स्थित पर्व टैक्स कंबल, चादर फैक्टरी में आग लग गई। आग लगने से फैक्टरी में मशीने, फैलेनों कंबल, फैलेनों कपड़ा, पॉलिस्टर कपड़ा, व अन्य सामान चल गया।
सोमवर सुबह कंपनी में मजदूर काम कर रहे थे कि अचानक शाॅर्ट सर्किट से फैक्टरी में आग लग गई। मजदूरों ने इसकी सूचना कंपनी मलिक तरूण, मयंक, संदीप को दी। आग की सूचना पर दमकल विभाग की चार टीमें मौके पर पहुंची ओर आग बुझाने का प्रयास किया। आस-पास की फैक्टरियों के मजदूर भी आग बुझाने में जुट गए। कंपनी के मालिक ने बताया कि दमकल विभाग की चार टीमों ने आग पर काबू पाया। कंपनी मलिक तरुण, संदीप ने बताया कि कंपनी में आग लगने से गोदाम, मशीनें व कंबल, कपड़ा, पॉलिस्टर कपड़ा, ग्रेफेब्रिक कपडा, पॉलिस्टर के धागा व कपड़ा जल कर राख हो गया हैं। फैक्टरी के मालिक का कहना है कि आग से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।