फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: म्यूचुअल फंड एजेंट पर हमले के मामले में मारपीट समेत अन्य धाराओं में दर्ज की प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सेक्टर-11 मेन मार्केट में म्यूचुअल फंड एजेंट पर हमले के मामले में पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मारपीट और अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्राथमिक के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ के लिए तलाश तेज कर दी है। एजेंट ने पहले पांच लाख रुपये की लूट के आरोप लगाए थे। ये पुलिस की प्रथम दृटया में झूठे पाए गए थे।
विज्ञापन

सेक्टर-11 निवासी सौरभ आनंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 अक्तूबर की शाम करीब 7:50 बजे अपना ऑफिस बंद करके घर के लिए निकले थे। वे जैसे ही अपनी गाड़ी के पास पहुंचे तो कुछ युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। दो युवकों ने डंडे से हमला कर दिया। उनके अन्य साथियों ने ईंट और लात-घूंसों से जमकर पिटा। उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उनको इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में दाखिल कराया है। चांदनी बाग थाना पुलिस की प्रभारी रेखा ने बताया कि मामले में मारपीट व धमकी देने समेत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसमें लूट के आरोप बेबुनियाद मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें