फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एडवांस लेने के बावजूद नहीं दिया माल, आगरा की फर्म के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के गोहाना रोड निवासी निर्यातक ने आगरा की एक फर्म पर धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए हैं। निर्यातक कहा कहना है कि अमेरिका से मिले एक ऑर्डर के बाद आगरा की फर्म को प्रति सप्ताह 20 हजार दरी देने का ऑर्डर दिया था, इसके लिए 6.09 लाख रुपये एडवांस भी दे दिए थे। रुपये लेने के बावजूद भी माल नहीं दिया और बाद में एडवांस लिए रुपये लौटाने से भी इन्कार कर दिया, जिससे निर्यातक को करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

निर्यातक अमति डावर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी फर्म संयोग डिजाइन फर्म 10 साल से विदेश में निर्यात कर रही है। उनकी फर्म को अमेरिका से दरी का ऑर्डर मिला था। समय से माल तैयार करने के लिए उन्होंने आगरा की फर्म कुरैशी रग्स फर्म, फतेहपुर को आगे ऑर्डर दे दिया। फर्म के मालिक आजाद कुरैशी और मुश्ताक कुरैशी ने समय से माल देने का वादा किया। तय सौदे के अनुसार फर्म काे 31 मार्च 2025 तक काम पूरा करके देना था और प्रति सप्ताह 20 हजार पीस बनाने थे। बाद में समय सीमा बढ़ाकर 15 अप्रैल 2025 तक कर दी गई थी, इसके लिए फर्म को 6.09 लाख रुपये एडवांस भी दे दिए लेकिन ऑर्डर अनुसार फर्म ने समय पर माल बनाकर नहीं दिया।
जब उन्होंने फर्म के बारे में जानकारी की तो उन्हें पता चला कि आरोपी धाेखे बाज हैं, ये कभी भी किसी पार्टी का माल समय पर बनाकर नहीं देते। उन्हाेंने फर्म के मालिक को बार-बार फोन करके कहा कि हमारा माल तैयार करके दे दो या हमारे एडवांस 6.09 लाख रुपए वापस दे दाे। पुलिस कार्रवाई के डर से उन्होंने आठ अप्रैल 2025 काे दो लाख रुपये वापस कर दिए। बाकी के रुपये देने से इन्कार कर दिया। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी जगमिन्द्र सिंह ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें