फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सरचार्ज के फाल्ट में लगा रहा जुर्माना, उपभोक्ता भुगत रहे हर्जाना

विज्ञापन
विज्ञापन
अजय सिंह
विज्ञापन

पानीपत। सरचार्ज माफी योजना का लाभ लेने के वाले उपभोक्ताओं को इसका हर्जाना भुगतना पड़ रहा है। दरअसल बिजली निगम ने इसको काटने की बजाय बिल में जोड़कर भेज दिया। अब फाल्ट सामने आने के बाद यह ठीक नहीं हो रहा है। ऐसे में बिजली उपभोक्ताओं के बिल को देखकर होश उड़े हुए हैं। वे चाहकर भी पूरा बिल नहीं भर पा रहे हैं।
यह किसी एक या दो नहीं 38110 उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रहा है। योजना का लाभ देकर निगम ने 54.46 कराेड़ रुपये का बिजली बिल भुगतान तो करा लिया अब उपभोक्ता सरचार्ज हटवाने के लिए कार्यालय में चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं। उनको इसका जुर्माना लगाकर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने अगस्त 2022 में सरचार्ज माफी योजना शुरु की थी। योजना के अंतर्गत ऐसे उपभोक्ता जो बिल का भुगतान नहीं कर पा रहे थे, उन्हें सरचार्ज माफी का लाभ मिलना था। जिले के 88606 बकायादार हुए उपभाेक्ताओं में से 38110 उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ उठाया। जिनमें से 33364 उपभाेक्ताओं ने 41.37 करोड़ रुपये के बिजली बिल का एकमुश्त में भुगतान किया। योजना के अंतर्गत उन्हें सरचार्ज में 12.09 करोड़ रुपये की छूट मिली। वहीं 4716 उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ पाने के लिए किस्तों में 13.39 करोड़ रुपये बिजली बिल चुकाया था। यानि कुल 38110 उपभोक्ताओं ने 54.46 करोड़ रुपये के बिजली बिल का भुगतान किया था।


अब बिल भुगतान से पहले कार्यालय आना जरुरी
उपभोक्ताओं को हर बार बिजली बिल भुगतान करने से पहले संबंधित डिविजन कार्यालय में जाकर बिजली बिल अपडेट कराना पड़ता है। बिजली कर्मचारी पोर्टल पर पिछला बकाया सरचार्ज हटाकर उपभोक्ता का मासिक बिल अपडेट करते हैं। फिर अधिकतर उपभोक्ता उनके मासिक बिल भुगतान के लिए निगम कार्यालय में कतार में लगकर अपना बिजली बिल जमा कराते हैं।


योजना का लाभ देते समय किया था ये दावा
सरचार्ज माफी योजना की पहले शर्त ये थी कि योजना का लाभ उठाने वाले उपभोक्ता को अपने अगले छह बिजली बिलों का नियमित रूप से भुगतान करना होगा। योजना जारी करते समय निगम कर्मचारी सरचार्ज राशि को सीज करने का दावा कर रहे थे, लेकिन अब सॉफ्टवेयर में ऐसा कोई अपडेट नहीं होने का दावा करते हैं। नतीजतन 38110 उपभोक्ता को हर बार बिजली बिल भुगतान करने से पहले अपना बिल कार्यालय में आकर अपडेट कराना ही पड़ता है।



आखिर क्यों सरचार्ज नहीं हटाना चाहता निगम
उपभोक्ताओं का कहना है कि योजना का लाभ देते समय बिजली निगम ने छह बिजली बिलों का भुगतान होते ही सरचार्ज हटाने का दावा किया था, जो अभी तक नहीं हटा। अब किसी भी उपभोक्ता के बिजली बिल भुगतान में देरी होते ही निगम कर्मचारी उसे योजना से अपात्र घोषित कर देते हैं। उपभोक्ताओं को लाभ से वंचित रखने के लिए सरचार्ज हटाने के काम में ढील बरती जा रही है।
विज्ञापन



वर्जन
सरचार्ज माफी योजना का लाभ उठाकर सालभर नियमित रूप से छह से अधिक बिजली बिल भर चुके उपभोक्ता संबंधित डिविजन में सीएम को सरचार्ज हटाने के लिए कह सकते हैं। मुख्यालय में अधिकारियों को इस बारे पहले ही सूचित कर रखा है। समयावधि पूरी होने पर जल्द ही सभी पात्र उपभोक्ताओं के सरचार्ज सिस्टम से हटा दिए जाएंगे।
- धर्मबीर सिंह छिक्कारा, कार्यकारी अभियंता पानीपत सर्कल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें