संवाद न्यूज एजेंसी समालखा। जीटी रोड मनाना स्थित कारगिल शहीद रियासत अली फिलिंग स्टेशन के संचालक बलजीत सिंह के साथ ने पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। संचालक ने सोनीपत के गन्नौर के ट्रांसपोर्टर नीरज सोनी पर इसके आरोप लगाएं हैं। आरोप लगाया कि ट्रांसपोर्टर ने पांच लाख रुपये का डीजल वर्ष 2025 में अपने वाहनों में भरवाया था। उनके साथ ऑनलाइन भुगतान में धोखाधड़ी की है।
पानीपत के सेक्टर-40 निवासी पेट्रोल पंप संचालक बलजीत सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि गन्नौर निवासी नीरज सोनी का ट्रांसपोर्टर हैं। उसने मार्च 2025 तक उनके पेट्रोल पंप से पांच लाख रुपये का डीजल लिया था। उनको भुगतान के बाबत एक फर्जी स्क्रीन शाॅट दिखा दिया। उन्होंने अपने बैंक खातों का मिलान किया तो पांच लाख रुपये नहीं मिले। उन्होंने नीरज सोनी को ट्रांजेक्शन के बारे बात की तो उनको गलत स्टेटमेंट और स्क्रीन शाट दिखाई। उन्होंने स्टेटमेंट और मैसेज की फिर से जांच कराई तो उसे पता चला कि ट्रांजेक्शन में उसका नाम तो हैं, लेकिन रकम किसी महिला के खाते में भेजी गई है। तब धोखाधड़ी का पता चला। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने कहा कि पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालक की शिकायत पर नीरज के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शिकायतकर्ता से सबूत लिए हैं। आरोपी को पूछताछ में शामिल किया जाएगा।