फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शराब तस्करी करने वाला पांचवां आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए थ्री पुलिस टीम ने अंग्रेजी शराब की 970 पेट्टी अवैध रूप से बिहार में तस्करी करने का प्रयास करने के पांचवें आरोपी को अंबाला से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की जानकारी जुटाने के लिए उसे कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने सूचना पर शुक्रवार देर शाम को अंबाला से मंदीप निवासी बडौली गांव, अंबाला को गिरफ्तार किया है। 25 जुलाई को उनकी टीम ने चौटाला रोड पर गोशाला की ओर जाने वाली सड़क पर अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा था। ट्रक चालक सुबोध निवासी बहवलपुर गावं वैशाली व परिचालक आरोपी सचिन निवासी माडेईडीह गांव, वैशाली जिला, बिहार को गिरफ्तार किया था। ट्रक से अंग्रेजी शराब की 970 पेट्टी बरामद की गई थी। इनको चूना मिट्टी के पीछे छुपाकर हिमाचल के पौंटा साहिब से बिहार ले जाया जा रहा था। पूछताछ के बाद शराब तस्कर आरोपी पिंटू को बिहार के हाजीपुर से व आरोपी अनिल चौहान निवासी सोलन, हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने अंबाला के बडौली गांव निवासी अपने साथी आरोपी मंदीप व अन्य कई साथी आरोपियों के साथ मिलकर शराब तस्करी की वारदात में कबूलनामा किया था। अब आरोपी मंदीप को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें